धर्म संस्कृति : नागपंचमी महोत्सव का शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

धर्म संस्कृति : नागपंचमी महोत्सव का शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

सोमवार को सहस्त्रधारा अभिषेक, रात्रि में सुंदरकांड

⚫ नागपंचमी को प्रातः बॉम्बी पूजन, यज्ञ, पूर्णाहुति, महाआरती व भंडारा

हरमुद्दा
रतलाम, 27 जुलाई। श्रावण मास में नागपंचमी पर्व के अवसर पर शिव शक्ति वासुकी धाम, स्नेह नगर (80 फीट रोड) पर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 27 जुलाई को हुआ। रविवार को भव्य कलश यात्रा संस्कार ऋषि दिनेश व्यास घटवास के सान्निध्य में हनुमान ताल से प्रारंभ होकर वासुकी धाम पहुँची, जिसके पश्चात महाआरती हुई।

समिति की चेतना पाटीदार एवं हेमंत मूणत ने बताया कि तेज नगर महिला मंडल द्वारा भक्तिरस से ओत-प्रोत भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, आयोजन समिति अध्यक्ष चेतना पाटीदार, दिनेश पाटीदार, रजतसिंह पंवार, हेमंत मूणत, भगवती शंकर रावल, प्रदीप रस्से, आलोक सिंह पंवार, सत्यनारायण राठौड़, मांगीलाल पांडे, हेमंत बैरागी, करण पाटीदार, लोकेंद्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विभिन्न शारीरिक रोगों का होता है निवारण 

आयोजन समिति अध्यक्ष श्रीमती पाटीदार ने बताया की वासुकी नाथ बाबा की कृपा से यह पर्व हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। वासुकी धाम पर प्रति रविवार व उजियारी पंचमी को बाबा का दूध, दही और पंचगव्य से अभिषेक किया जाता है, जिसके जल से कालसर्प दोष, पितृ दोष, गृह क्लेश सहित विभिन्न शारीरिक रोगों का निवारण होता है। इस बार भी भक्तों के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया है।

28 जुलाई सोमवार 

प्रातः 8 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक, रात्रि 8 बजे सुंदरकांड।

29 जुलाई मंगलवार 

नागपंचमी को प्रातः 8 बजे बॉम्बी पूजन, 11 बजे यज्ञ, 4 बजे पूर्णाहुति, 5 बजे महाआरती व भंडारा।

शामिल होने का आह्वान

आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर सम्मिलित होकर बाबा के पूजन का लाभ लेने का आग्रह किया है।