तो हो गई हत्या : पड़ोसी करता था पत्नी से हंसी मजाक, पति को नागवार गुजरा, हो हत्या

तो हो गई हत्या : पड़ोसी करता था पत्नी से हंसी मजाक, पति को नागवार गुजरा, हो हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ डॉग की मदद से पुलिस पहुंची आरोपी के घर, किया गिरफ्तार

हरमुद्दा
कोरबा, 5 जनवरी। पड़ोसी पत्नी से हंसी मजाक करता था। यह पति को अच्छा नहीं लगता। रविवार को भी जब पति घर पहुंचा, तो पड़ोसी उसकी पत्नी के साथ था। पति को यह नागवार गुजरा। बातचीत के बहाने बाहर ले गया और विवाद के बाद मारपीट में हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग की मदद से आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।

जिले के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में हुई एक निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोमवार की सुबह नंदकुमार पटेल नामक व्यक्ति का रक्तरंजित शव उसके घर से कुछ दूरी पर जयशंकर के घर के बाड़ी के पास आंगन में मिला। 

डॉग की मदद से किया आरोपी को गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी आई। डॉग ने घटनास्थल पर मौजूद गंध के आधार पर पड़ोस में रहने वाले जयशंकर के घर का पता लगाया, जिससे पुलिस का संदेह उसी पर केंद्रित हुआ। पूछताछ के बाद, मामले का खुलासा हुआ।

पत्नी के साथ हंसी-मजाक बना हत्या का कारण

जानकारी के अनुसार, मृतक नंदकुमार पटेल का पड़ोसी जयशंकर की पत्नी के साथ हंसी-मजाक और छेड़छाड़ का सिलसिला चल रहा था। रविवार की रात जब जयशंकर घर पहुंचा, तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी के साथ हंसी मजाक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। नंद कुमार पटेल और जयशंकर दोनों शादीशुदा हैं। बच्चे भी हैं।

चढ़ गया पारा हो गई डंडे से पिटाई

फिर जयशंकर का पारा चढ़ गया और उसने नंदकुमार के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि जयशंकर ने घर के पास रखे एक डंडे से नंदकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच 

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सिद्धार्थ तिवारी, एसपी, कोरबा