श्रद्धांजलि : भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अरुण त्रिपाठी के पिता का देवलोक गमन

श्रद्धांजलि : भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अरुण त्रिपाठी के पिता का देवलोक गमन

रविवार को बुद्धेश्वर रोड से निकलेगी अंतिम यात्रा

हरमुद्दा
रतलाम, 30 अगस्त। भाजपा मीडिया प्रभारी एवं प्रेस क्लब के पूर्व सचिव वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी के पिता घनश्यामलाल त्रिपाठी (नामली वाले मास्टर साहब) का शनिवार दोपहर में देवलोक गमन हो गया। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।


श्री सिखवाल समाज के वरिष्ठ 96 वर्षीय घनश्यामलाल जी त्रिपाठी हंसमुख, मिलनसार और धर्मनिष्ठ प्रवृत्ति के थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बीते दो दिनों से उनका स्वास्थ्य कुछ खराब हुआ था। शनिवार दोपहर को निधन हो गया। 

भरपूरा परिवार है दिवंगत त्रिपाठी का

दिवंगत श्री त्रिपाठी, विनोद, तरुण, अरुण त्रिपाठी, ज्योतिबाला तिवारी के पिता और श्रवण, वीरेन्द्र, सुरेन्द्र, गजेन्द्र, गोपाल, पुरुषोत्तम, भोलाशंकर के काकाजी, हरिवल्लभ त्रिपाठी के ताऊजी, मयूर, यश, जय, गगन, ऋषि त्रिपाठी के दादाजी.. और रोशनी, ममता, प्रिया और आदित्य तिवारी के नानाजी थे। 

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

श्री त्रिपाठी की अंतिम यात्रा 31 अगस्त, 2025 रविवार को सुबह 10 बजे निज निवास 62, बुद्धेश्वर रोड, रतलाम से त्रिवेणी मुक्तिधामर जाएगी।