चोरी किए गए सामान के साथ आरोपी मोनु जुगाड़ पुलिस की गिरफ्त में

चोरी किए गए सामान के साथ आरोपी मोनु जुगाड़ पुलिस की गिरफ्त में

कब्जे से मिली चोरी की गई सामग्री

⚫ आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 10 दिसंबर। चोरी की घटना के बाद पुलिस दल ने लोगों तथा मुखबिर की सूचना पर से आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड निवासी हाथीखाना बाई जी का वास रतलाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशादेही से सोने चांदी के आभूषण जब्त किए। 


थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन एवं टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्रसिह सेंगर ने बताया कि 8 नवंबर 2025 को फरियादी फरजाना बी पति रईस कुरैशी उम्र 35 साल निवासी शैरानीपुरा हरिजन बस्ती रतलाम ने थाने पर सूचना दी कि मेरे घर का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ पडा था। अलमारी के अंदर लाकर में रखे सोने के कान के टाप्स व लटकन, सोने का मंगलसूत्र, सोने की  अंगुठी,  बच्चों की चाँदी की गले की चेन, चाँदी की पायल, बच्चो के गुल्लक में रखे करीब पाँच हजार रुपए व मेरे पति बी.सी. के नगदी रुपए लेकर आए थे। कोई अज्ञात मेरे घर का ताला तोडकर उसमें रखे सोने चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 896/25 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

यह मिला आरोपी के कब्जे से

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से सोने के 08 मोती, दो चांदी के सिक्के, दो चांदी की चेन, दो जोड़ चांदी के कड़े, एक सोने की अंगुठी जब्त की गई।

कई प्रकरण दर्ज

आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड पिता इसरार खान उम्र 28 साल निवासी हाथीखाना बाई जी का वास रतलाम के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, NDPS, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के 23 प्रकरण दर्ज है।