उपलब्धि सरोकार : नेतृत्व, संवेदनशीलता और सुशासन का संगम

उपलब्धि सरोकार : नेतृत्व, संवेदनशीलता और सुशासन का संगम

⚫ नीमच में सुशासन के दो वर्ष 

 ⚫ कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में राजस्व से जल संरक्षण तक नवाचारों की नई इबारत

⚫ जगदीश मालवीय
नीमच, 13 अक्टूबर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अगस्त 2024 में 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा को नीमच जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया था। लगभग दो वर्ष से अधिक के कार्यकाल में श्री चंद्रा ने प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशीलता और नवाचार के माध्यम से जिले को प्रदेश में अग्रणी स्थान पर स्थापित किया है।

राजस्व प्रशासन में प्रदेश में प्रथम स्थान - कलेक्टर श्री चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिला आरसीएमएस पोर्टल पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे प्रकरणों के 95 प्रतिशत तक निराकरण तथा नक्शा तरमीम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। शासन के राजस्व महा-अभियान एवं फार्मर रजिस्ट्री आर.ओ.आर. लिंकिंग में भी शत-प्रतिशत सैचुरेशन की दिशा में कार्य किया गया। जिले में स्वामित्व योजना के तहत संभाग की पहली प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ग्राम बालागंज, तहसील मनासा में पूर्ण कराई गई, जहाँ जिले भर में 1,03,827 प्लॉट एवं 1,25,607 हितग्राही पंजीकृत हैं।

500 करोड़ की जमीन को कराया अतिक्रमण से मुक्त

जल संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त अभियान में नवाचार - जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला प्रशासन ने अनुपयोगी बोरवेल को रिचार्ज पिट में परिवर्तित करने का वेस्ट-टू-वेल्थ मॉडल प्रस्तुत किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जावद के सरोदा ग्राम पंचायत में प्रथम संरचना बनाई गई, जिसकी लागत मात्र 20 से 30 हजार रुपये है। साथ ही 400 तालाबों के गहरीकरण का कार्य किसानों को रॉयल्टी मुक्त उपजाऊ मिट्टी प्रदान कर किया जा रहा है। शासकीय भूमि संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाकर सगराना में 3 बीघा भूमि जिसका मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये है, को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। हाल ही में अंबेडकर रोड पर 4 लाख वर्ग फीट शासकीय भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 500 करोड़ रुपये है, को अतिक्रमण से मुक्त कर नगर पालिका के स्वामित्व में लिया गया।

निर्वाचन, सैनिक कल्याण और मानवीय संवेदनशीलता 

SIR-2026 (सप्लीमेंट्री इन्वेंटरी रिवीजन) के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में कलेक्टर श्री चंद्रा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सैनिक कल्याण हेतु आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे फंड में लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहण पर भी उन्हें लोकभवन में सम्मान प्राप्त हुआ। जनसुनवाई में दिव्यांग युवक को मौके पर ही नई ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराना तथा "हमारी आंगनवाड़ी, पोषण भी पढ़ाई भी" अभियान के तहत स्वयं जमीन पर बैठकर बच्चों को पढ़ाना उनकी संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है। निश्चित रूप से कलेक्टर श्री चंद्रा के दो वर्ष का कार्यकाल नीमच जिले में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण का मॉडल बन गया है।

पहले कलेक्टर थे पाराशर

कलेक्टर प्रभात कुमार पाराशर एवं अनुपम राजन

नीमच जिले के प्रथम के प्रथम कलेक्टर प्रभात कुमार पाराशर एवं द्वितीय कलेक्टर वर्तमान अपर मुख्य सचिव एवं तत्कालीन नीमच कलेक्टर अनुपम राजन के 3 वर्ष के कार्यकाल के बाद लंबे समय तक नीमच जिले की जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले तीसरे कलेक्टर है हिमांशु चंद्रा।
उन्होंने एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जिले के मुखियाके तौर पर अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन तो कर ही रहै है।
प्रशासन के साथ ही कुशल प्रशासक के रूप में एक संवेदनशील दीन दुखियों गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयं व्यक्तिगत रुचि लेकर प्रशासन तंत्र को काम करने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

अद्भुत कार्य क्षमता के धनी मुखिया

श्री चंद्रा जैसे वरिष्ठ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं जिले का मुखिया के रूप में नीमच जिले को एक ईमानदार, बेदाग और अद्भुत कार्य क्षमता के धनी मुखिया मिला है। ऐसे विरले अधिकारी आजकल के दौर में बहुत कम मिलते हैं। ऐसे संवेदनशील अद्भुत कार्य क्षमता के धनी सदैव दीन दुखियों गरीबों पीड़ितों की मदद के लिए स्व प्रेरणा से प्रेरणा से तत्पर पर रहने वाले कलेक्टर तो ठीक है पर इंसान मिलना भी आज के दौर में मुश्किल मुश्किल है। 

मानवीय संवेदना से भरपूर

नीमच कलेक्टर श्री चंद्रा साहब की जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता अद्भुत प्रशासनिक कार्य क्षमता और कुशल नेतृत्व की क्षमता विषम परिस्थितियों में समन्वय संवाद की अपनी अनूठी शैली को शत-शत नमन। आज के इस दौर में अनूठी मानवीय संवेदना से भरपूर है। अपने कर्तव्य सेवा दायित्वों को सर्वोपरि रखने वाले और हर समय शासन के प्रति सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले समर्पित ऐसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को शत-शत नमन प्रणाम वंदन अभिनंदन

⚫ जगदीश मालवीय आगर मालवा, (जैसा सुना अनुभव किया महसूस किया वैसा।)