उपलब्धि सरोकार : पुरस्कारों की शतक वीर नवाचारी विज्ञान शिक्षिका विनीता ओझा को नवाजा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से
⚫ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री ने किया सम्मानित
⚫ प्रशस्ति पत्र स्मृति चिह्न के अतिरिक्त मिली नगद राशि
⚫ शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक क्षेत्र है सक्रिय
संजय ओझा
भोपाल, 5 सितंबर। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर सैकड़ो पुरस्कार सम्मान अर्जित करने वाली नवाचारी शतक वीर शिक्षिका विनीता ओझा को भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाल श्रीफल स्मृति चिह्न सहित नगद राशि देकर सम्मानित किया।

शिक्षिका विनीता ओझा को शिक्षा कार्य विरासत में मिला ।आपके पिता स्वर्गीय डॉक्टर मणि शंकर जी आचार्य श्रेष्ठ प्राध्यापकों में से एक रहे हैं। श्रीमती ओझा उनके कार्य को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा में अपने संकल्प को सार्थक कर रही हैं ।बचपन से ही वे श्रीअरविन्द के विचारों से जुड़ी हुई है। उनकी शिक्षा को आधार बनाकर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में अपना कार्य बखूबी कर रही है।
अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय

पुरस्कारों की शतक वीर नवाचारी शिक्षिका विनीता ओझा
शिक्षिका ओझा के नेतृत्व में अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा शिविर नैनीताल में सहभागिता की है। विज्ञान मंथन यात्रा में दिल्ली व चेन्नई, इंस्पायर अवार्ड, नशा मुक्ति कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता, मोगली उत्सव, पर्यटन क्विज, झील महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व, जलाशय सफाई, दिव्यांग एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को घर जाकर अध्यापन कार्य कराना, देह व्यापार में लिप्त बांछड़ा समुदाय की छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना, राज्य आनंद संस्थान के माध्यम से अल्पविराम कार्यक्रम में आनंद से जीना सिखाना, विद्यार्थियों के अध्यापन का प्रारंभ वेदों की ऋचाओं एवं संगीतमय ध्यान से करवाना आदि शामिल है।
विज्ञान विषय को चित्र के माध्यम से बनाया आसान, विद्यार्थियों ने की उपलब्धियां हासिल
शिक्षिका ओझा द्वारा लिखित एवं निर्देशित रोल प्ले दो बार राष्ट्रीय स्तर पर कोयंबटूर एवं बेंगलुरु में पुरस्कृत हुए। 150 से अधिक लेख, कहानी, कविताएं, विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। विज्ञान विषयों के चित्रों को आसान तरीके से बनाना सिखाया गया जिसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। विद्यार्थियों के साथ नवाचार के अंतर्गत निर्देशित शोध पत्र के लिए चार विद्यार्थी राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुए हैं।
कई संस्थाएं कर चुकी है पुरस्कृत
शिक्षिका ओझा को शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 100 से अधिक बार पुरस्कृत किया जा चुका है। जिसमें शैक्षिक संगोष्ठी के लिए महामहिम राज्यपाल एवं माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित, सावित्रीबाई फुले पुरस्कार, कबीर सम्मान, विद्यालय को आनंद घर बनाने के लिए शिक्षाविद गिजू भाई सम्मान, डॉक्टर शंकर दयाल सिंह साहित्य पुरस्कार ,मध्य प्रदेश नारी गौरव सम्मान, अखिल भारतीय मातृशक्ति सम्मान, स्वर्गीय श्यामलाल दशोत्तर स्मृति शिक्षक सम्मान, स्वर्गीय बैजनाथ सारस्वत स्मृति सम्मान, कल्पना चावला स्मृति सम्मान, पश्चिम रेलवे एक्सीलेंट लेडी अवार्ड, नई दुनिया ज्योतिर्मय सम्मान प्रमुख है।
अनेक संस्थाओं में सक्रिय
वर्तमान में शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में जीव विज्ञान विषय की उच्च माध्यमिक शिक्षिका है , राज्य आनंद संस्थान की सह समन्वयक, श्री अरविंद सोसायटी रतलाम शाखा द्वारा संचालित श्री मातृ विद्या मंदिर, समग्र शिक्षा समिति की अध्यक्ष, प्रज्ञा प्रवाह की जिला सह संयोजक सहित अनेक संस्थाओं में सक्रियता से कार्य कर रही है।
Hemant Bhatt