नापतौल विभाग की कार्रवाई : असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तोल उपकरण अमानक पैकेज बंद वस्तु जब्त

नापतौल विभाग की कार्रवाई : असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तोल उपकरण अमानक पैकेज बंद वस्तु जब्त

नापतौल विभाग की कार्रवाई : असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तोल उपकरण अमानक पैकेज बंद वस्तु जब्त

सैलाना में 6 और धराड़ में 3 दुकानों का निरीक्षण

⚫ दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध

हरमुद्दा
रतलाम 1 जनवरी। ग्राम सैलाना और ग्राम धराड़ में विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग के लिए रखे इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया। अमानक इलेक्ट्रिक तोल कांटे और अमानत पैकेज की हुई वस्तुओं को जब्त किया गया। 


नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए किए गए निरीक्षण में अंशुल किराना स्टोर्स सैलाना, जोधपुर स्वीट कार्नर सैलाना, राज हार्डवेयर सैलाना, बादशाह किराना सैलाना, मुकेश ट्रैडर्स सैलाना, मुल्ला अब्देअलि मुल्ला कालाभाई सैलाना, जय किसान फर्टीलाईजर धराड़, वेदान्त ऑटो मोबाईल धराड़, आशापुरा रेस्टोरेन्ट धराड़,  पाटीदार रेस्टोरेन्ट धराड़  दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक्स तोल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाये जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय लिए प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमित्ताएं पाए जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दण्डनीय होने से अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। 

तीन दुकानों पर कार्रवाई
         
उपरोक्त दुकानों में 3 इलेक्ट्रॉनिक्स तोल उपकरण जब्त किए गए और अन्य पैकेज बंद वस्तुएं जब्त की। 

यह थे साथ

जांच के दौरान कैलाशचन्द्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल साथ थे।