शिकायत पर कार्रवाई : शासकीय जमीन पर बनी अवैध मजार को शेड सहित हटाया

शिकायत पर कार्रवाई : शासकीय जमीन पर बनी अवैध मजार को शेड सहित हटाया

काफी समय से मिल रही थी शिकायत

⚫ जिला प्रशासन, पुलिस और आई ओ डब्ल्यू के अधिकारी मौके पर

⚫ मजार क्षेत्र का हो रहा था विस्तार

हरमुद्दा
रतलाम, 21 जनवरी। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार को सुबह जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और रेलवे के आई ओ डब्लू की मौजूदगी में अवैध मजार को शेड सहित हटाया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। 

बुधवार को सुबह एडीएम डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, जीआरपी के मोतीराम चौधरी के मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को जेसीबी की मदद से जीआरपी द्वारा हटाया गया। मजार को लेकर काफी समय से शिकायत आ रही थी। अभी मजार के ऊपर शेड भी बनाया जा रहा था। इस हरकत पर जीआरपी प्रशासन एक्शन में आया और शेड और मजार के अतिक्रमण हटाते हुए सरकारी जमीन को मुक्त किया गया। 

पूरी तैयारी से था प्रशासन

कार्रवाई के दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 

कानून व्यवस्था की दृष्टि से रहे मौजूद

रेलवे की जमीन पर मजार बनी हुई थी, जिसे हटाने की कार्रवाई जीआरपी पुलिस द्वारा की गई। इस दौरान आई ओ डब्ल्यू के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी कानून व्यवस्था की दृष्टि से वहां पर मौजूद थे।

डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एडीएम, रतलाम