प्रशासन की कार्रवाई : 41 बेग अवैध उर्वरक घर से जब्त

प्रशासन की कार्रवाई : 41 बेग अवैध उर्वरक घर से जब्त

प्रशासन की कार्रवाई : 41 बेग अवैध उर्वरक घर से जब्त

अवैध उर्वरक भण्डारण के मामले में तीन पर एफ आई आर दर्ज
 
हरमुद्दा
रतलाम, 18 दिसंबर। जिले के बाजना क्षेत्र में प्रशासनिक टीम द्वारा ग्राम भिलडी में 41 बेग अवैध उर्वरक भण्डारण घर से जब्त किए गए। तीन के खिलाफ एफआईआर की गई है।

कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक द्वारा प्रकरण में एफ आई आर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। प्रकरण में अभियुक्त दिनेश पिता प्रभु चरपोटा, सुरेश अग्रवाल एवं सोहन पिता राजु झोडिया के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण पुलिस थाना शिवगढ में दर्ज किया गया है।