कलेक्टर की कार्रवाई : पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाई लापरवाही, नहीं मिलेगा मानदेय

कलेक्टर की कार्रवाई : पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाई लापरवाही, नहीं मिलेगा मानदेय

पांचों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बनाया गया है बीएलओ

⚫ जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए मानदेय नहीं देने के निर्देश

हरमुद्दा
रतलाम, 18 नवंबर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर मिशा सिंह ने आगामी आदेश तक मानदेय नहीं देने के आदेश जारी किए हैं।

कलेक्टर मिशा सिंह

मिली जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा जाटव, शमीना शाह, प्रभा बैरागी, गजाला अंसारी और फेहमिदा खान ने अपने-अपने क्षेत्र में गणना पत्रक वितरण करने में लापरवाही बरतने के साथ अरुचि दिखाई। पांचों को अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ बनाया गया है। मंगलवार को समीक्षा बैठक में इनकी लापरवाही उजागर हुई।

मानदेय नहीं देने के निर्देश

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को आगामी आदेश तक पांचो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं देने के निर्देश दिए हैं।