रास्ते पर शव : रास्ते पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला महिला का शव

रास्ते पर शव : रास्ते पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला महिला का शव

घर से बाजार जाने का कहकर निकली थी महिला

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

⚫ शव के पास मिली शराब की बोतलें

⚫ 10 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए लिया हिरासत में 

हरमुद्दा
खण्डवा, 21 जून। बाजार जाने का कहकर घर से निकली महिला का शव रास्ते पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाएं हैं। मामले में पुलिस में 10 लोगों को रियासत में लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के जसवाड़ी रोड पर शनिवार सुबह रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों को महिला का शव दिखाई दिया। महिला के सिर पर चोट के निशान थे, ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने कुचला हो। घटनास्थल पर पुलिस को शराब की खाली बोतलें और स्कूटी भी मिली है।

लग रहा दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। कॉल डिटेल की आधार पर शाम तक पुलिस ने 10 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

महिला की हुई शिनाख्त

बताया जा रहा है कि महिला की शिनाख्त हो चुकी है। वह निजी स्कूल में बच्चे संभालने का कार्य भी करती थी। 

जल्द होगा मामले का खुलासा

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

मनोज कुमार राय, एसपी, खंडवा