अतिवृष्टि के चलते रतलाम जिले में 4 सितंबर को नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित
⚫ कलेक्टर राजेश बाथम ने दिए आदेश
⚫ कक्षा 9 वीं से 12वीं तक त्रैमासिक परीक्षा होगी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
हरमुद्दा
रतलाम 3 सितंबर। अतिवृष्टि के चलते नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 4 सितंबर को अवकाश रहेगा। वही कक्षा 9 वीं से लेकर 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

कलेक्टर राजेश बाथम
कलेक्टर राजेश बाथम ने बुधवार को आदेश देते हुए कहा है कि जिले में अतिवृष्टि होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसआई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके तहत कक्षा नर्सरी से 8वी तक के विद्यार्थियों के लिए 04 सितंबर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षक अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। कक्षा 9वीं से 12 वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित होगी।

Hemant Bhatt