शिक्षा सरोकार : सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा श्री गुरु तेग बहादुर अकेडमी में
⚫ प्रांजल शर्मा को मिले सर्वाधिक 98 फीसद से अधिक अंक
हरमुद्दा
रतलाम, 16 अप्रैल। श्री गुरु तेग बहादुर अकेडमी अरविंद मार्ग की कक्षा दसवीं सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रांजल शर्मा को सर्वाधिक 98 फीसद से अधिक अंक मिले।

समिति के हरजीत चावला एवं प्राचार्य डॉ. रेखा शास्त्री ने बताया कि कक्षा दसवीं में कुल 214 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें से 90% से अधिक अंक 47 बच्चों ने तथा 95% से अधिक अंक 18 बच्चों ने हासिल किए हैं। प्रांजल शर्मा ने 98.8% अंक हासिल कर विद्यालय में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया है। प्रांजल ने गणित तथा सूचना तकनीकी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति व शिक्षक परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

Hemant Bhatt