अधिवक्ता परिषद जिला रतलाम के घनश्याम दास बैरागी बने अध्यक्ष एवं जितेंद्र मेहता महामंत्री
अधिवक्ता परिषद जिला रतलाम के घनश्याम दास बैरागी बने अध्यक्ष एवं जितेंद्र मेहता महामंत्री
⚫ बैठक में 16 जिलों के अधिवक्ता थे उपस्थित
हरमुद्दा
रतलाम, 20 सितम्बर। अधिवक्ता परिषद की प्रांतीय बैठक जिला अभिभाषक संघ सभागृह मंदसौर में हुई। बैठक में 16 जिलों के अभिभाषक मौजूद थे। प्रांत कार्यकारिणी के साथ ही बैठक में रतलाम इकाई के पदाधिकारी की घोषणा की गई।
बैठक में अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना ताई (नागपुर), राष्ट्रीय मंत्री विक्रम दुबे क्षेत्रिय संयोजक प्रदीप सेंगर एवं प्रांत अध्यक्ष उमेश यादव एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेंद्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में हुई।
प्रांत कार्यकारिणी की हुई घोषणा
बैठक में क्षेत्रिय संयोजक श्री सेंगर ने प्रांत कार्यकारणी की घोषणा की प्रांत कार्यकारणी में रतलाम के दशरथ पाटीदार , पंडित शैलेन्द्र शर्मा एवं सतीश त्रिपाठी को मनोनीत किया एवं श्रवण बोयत को प्रांत सह युवा प्रभारी मनोनीत किया।
रतलाम इकाई की दी जिम्मेदारी
अधिवक्ता परिषद रतलाम जिला अध्यक्ष घनश्याम दास बैरागी महा मंत्री जितेंद्र मेहता तथा जावरा ईकाई में अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पडियार महामंत्री महेश धाकड़ एवं आलोट ईकाई अध्यक्ष कमलसिंह आंजना उपाध्यक्ष मोहीत नागरिया एवं महामंत्री अज्ञात शत्रु सिंह परिहार को मनोनीत किया
बैठक में 16 जिलों के अधिवक्ता उपस्थिति थे।
Hemant Bhatt