आईटी की दबिश : इनकम टैक्स विभाग की टीम की रतलाम में कार्रवाई

आईटी की दबिश : इनकम टैक्स विभाग की टीम की रतलाम में कार्रवाई

टैक्स और जीएसटी सलाहकार सुरेश गुप्ता के ऑफिस पर टीम खंगाले डिजिटल डाटा

⚫ करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

हरमुद्दा
रतलाम 14 जुलाई। इंदौर आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने रतलाम में प्रसिद्ध टैक्स व जीएसटी सलाहकार के घर और ऑफिस पर आयकर छापेमारी की। करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका लग रही है। 

ऑफिस में जांच करके अधिकारी
 
सोमवार को सुबह करीब 10 वाहनों में सवार एक दर्जन से अधिक अधिकारी सुबह 7 बजे सीए सुरेश गुप्ता के बैंक कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे। साथ ही, उनके न्यू रोड स्थित ऑफिस में भी समांतर कार्रवाई की जा रही है।

खंगाले रिकॉर्ड

सभी आवाजाही पर प्रतिबंध, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम
आयकर अधिकारी गुप्ता के घर और ऑफिस के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। घर के मुख्य द्वार को अंदर से बंद रखा गया है, जबकि बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया।

करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य फर्जी टीडीएस रिटर्न दाखिल कर टैक्स रिफंड दिलवाने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ करना है। बताया गया है कि ये सीए और उनसे जुड़ी फर्में 20% या उससे अधिक कमीशन लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए रिफंड दिलाते थे। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के प्रमाण मिले हैं। सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।"

सघन छानबीन

न्यू रोड स्थित सुरेश गुप्ता एंड कंपनी के कार्यालय में भी सघन छानबीन हुई। यहां बड़ी संख्या में टैक्स रिटर्न से संबंधित फाइलें, टीडीएस दस्तावेज और कई संदिग्ध रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। टीम डिजिटल डाटा भी खंगाल रही है।