असंख्य बलिदान के बाद मिली अनमोल आजादी को अक्षुण्य बनाए रखना हमारी महती जिम्मेदारी

असंख्य बलिदान के बाद मिली अनमोल आजादी को अक्षुण्य बनाए रखना हमारी महती जिम्मेदारी

डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख ने कहा

⚫डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, काटजू नगर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हरमुद्दा
रतलाम, 15 अगस्त। असंख्य बलिदान देकर हमने आजादी प्राप्त की है। इस अनमोल आजादी को अक्षुण्य बनाए रखना सभी की महती जिम्मेदारी है।

यह विचार डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिजीत देशमुख ने व्यक्त किए। डॉ. देशमुख के मुख्य आतिथ्य में डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, काटजू नगर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों की मौजूदगी में डॉक्टर देशमुख ने ध्वजारोहणकर ध्वज वंदन किया। 

ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर देशमुख

यह थे मंचासीन

संस्था के चिन्मय भट्ट ने बताया कि डिस्ट्रीक्ट  होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज पर हुए समारोह में संस्था चेयरमैन एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देशमुख के साथ डिस्ट्रीक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं संस्था संचालक नीरज त्रिवेदी मंचासीन रहे। 

केंद्र और राज्य की सरकार अंतिम व्यक्ति के साथ 

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर देशमुख

डॉ. देशमुख ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र चंहुमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। यही अच्छे दिन है, जहां हर वर्ग के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के साथ हमारी केन्द्र और प्रान्त की संवेदनशील सरकार खड़ी नजर आती है, क्योंकि राष्ट्र 2047 तक सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में बड़ी प्रगति कर रहा है।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ डॉ. प्रदीप कोठारी, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. वैभव भाटी, डॉ. नेहा जैन, डॉ. प्रज्ञा पाण्डे, डॉ. ऋषभ जैन, डॉ. दिव्या पोरवाल, डॉ. हिना मंसुरी, डॉ. शमा अगवान, एम.डी. स्टुडेन्ट इन्टर्न डॉक्टर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आभार डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने माना।