साहित्य सरोकार : कहानी 'गिंडोले' पर चर्चा 25 मई को

साहित्य सरोकार : कहानी 'गिंडोले' पर चर्चा 25 मई को

शहीद भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर होगा आयोजन

⚫ कथा रंग पुरस्कार से सम्मानित है कहानी "गिंडोले"

हरमुद्दा
रतलाम, 18 मई। जनवादी लेखक संघ रतलाम द्वारा युवा कथाकार आशीष दशोत्तर द्वारा लिखित कहानी ' गिंडोले ' पर चर्चा गोष्ठी का आयोजन 25 में रविवार प्रातः 11 बजे शहीद भगत सिंह पुस्तकालय शहर सराय रतलाम पर किया जाएगा।  

यह जानकारी देते हुए जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर एवं सचिव सिद्धीक़ रतलामी ने बताया कि समकालीन कहानीकारों में यह कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है । इस कहानी को कथा रंग पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है और यह वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों को उद्देश्यपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है । उन्होंने शहर के सुधि श्रोताओं से इस परिचर्चा में सम्मिलित होकर कहानी पर अपने विचार व्यक्त करने का आग्रह किया है।

कथा रंग पुरस्कार से सम्मानित है कहानी "गिंडोले"

कहानी "गिंडोले" रतलाम के कथाकार आशीष दशोत्तर की एक कहानी है, जिसे कथा रंग पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। यह कहानी सामाजिक रिश्तों और सांप्रदायिक संदर्भों का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करती है। यह कहानी आस-पास के परिवेश की मानसिकता में हो रहे बदलाव और संकीर्ण विचारों को भी दर्शाती है।