नगर निगम का अल्टीमेटम : कबाड़ा व्यवसायी अपना व्यवसाय करें नगर के बाहर

नगर निगम का अल्टीमेटम : कबाड़ा व्यवसायी अपना व्यवसाय करें नगर के बाहर

नगर निगम ने 100 कबाड़ा व्यवसायियों को जारी किए अंतिम सूचना पत्र

⚫ 3 दिन के बाद नगर निगम करेगा कार्रवाई

हरमुद्दा
रतलाम 20 दिसम्बर। नगर निगम ने शहर के कबाड़ा व्यापारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। निर्देश दिए हैं कि अपना कारोबार शहर के बाहर करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।  

नागरिकों के स्वास्थ्य, जानमाल एवं आगजनी की घटना के दृष्टिगत नगर के कबाड़ा व्यवसायियों को अपना व्यवसाय नगरीय क्षेत्र रतलाम के बाहर संचालित करने के लिए लगभग 100 कबाड़ा व्यवसायियों को अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया है।

दिए तीन दिन

नगर निगम द्वारा कबाड़ा व्यवसायियों को 3 दिवस में अपने व्यवसाय को रतलाम शहर से बाहर स्थापित करने के लिए अंतिम सूचना पत्र जारी किया है।

वरना होगी कार्रवाई

अन्यथा कबाड़े को जप्त कर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 246, 247, 248 व 307 की धारा अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।