पुलिस की नाकाबंदी : गुजरात की गाड़ी ली तलाशी तो निकली अवैध शराब, हर्षित, अजय व सौरभ को किया गिरफ्तार

पुलिस की नाकाबंदी : गुजरात की गाड़ी ली तलाशी तो निकली अवैध शराब, हर्षित, अजय व सौरभ को किया गिरफ्तार

जिससे लेकर आए थे उनकी तलाश 

हरमुद्दा
रतलाम, 5 सितंबर। शराब की अवैध तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में गुजरात की गाड़ी की जब तलाशी ली तो अवैध शराब मिली। तीन आरोपी हर्षित, अजय और सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। जिनसे वे शराब लेकर आए थे, उनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी थाना स्टेशन रोड ने टीम के साथ नाकाबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक GJ06LB9248 की तलाशी ली तो कार से कुल 08 पेटी (400 क्वार्टर, 72 बल्क लीटर) अवैध देशी सफेद मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹32,000/-, तथा कार जिसकी कीमत लगभग ₹4,00,000/- व तीन मोबाइल फोन (कुल कीमत ₹65,000/-) जब्त किए गए। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

⚫ हर्षित पिता कैलाशसिंह चावड़ा, (22) निवासी मेहताजी का वास रतलाम

⚫ अजय पिता राधेश्याम राठौर, (22) निवासी बिरमावल थाना बिलपांक, जिला रतलाम

⚫ सौरभ पिता मनोहरलाल खारोल, (21) निवासी दीनदयाल नगर, रतलाम

पुलिस को देखकर दो आरोपी हो गए कार से फरार

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अवैध शराब उन्हें राहुल पंचोलिया निवासी सीशाखेड़ी एवं अमन उर्फ बच्चा निवासी ईसरथुनी द्वारा सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा इन दोनों आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी कार पुलिस को देखकर फरार हो गई।