तत्परता से बचाई जान : गलती से गलत ट्रेन में चढ़ने वाली शीतल में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर लगाई छलांग
⚫ रतलाम की युवती को जाना था भोपाल
⚫ सहेलियों ने बताया फोन पर तो अचानक लिया खतरनाक निर्णय
⚫ उसकी ट्रेन आने वाली थी बाद में
⚫ पुलिस कर्मियों की तत्परता की हुई सराहना
⚫ प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को दी सूचना
हरमुद्दा
उज्जैन, 28 अप्रैल। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद एक युवती चलती ट्रेन से कूद गई, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। युवती रतलाम की रहने वाली है।

शीतल से बात करते हुए पुलिस और मौजूद यात्री
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। रतलाम की रहने वाली 22 साल की शीतल गलती से दूसरी गाड़ी में सवार हो गई थी। असल में उसका रिजर्वेशन गाड़ी संख्या 19711 में था, जो बाद में आने वाली थी। सहेलियों से बातचीत में उसे अपनी गलती का पता चला, फिर शीतल ने घबराकर गाड़ी से प्लेटफार्म पर छलांग लगा दी।
ड्यूटी करने वाले सहायक उप निरीक्षकों ने दिखाई तत्परता
प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बघेल और प्रधान आरक्षक महेश गौरस्या ने फौरन स्थिति को भांपते हुए तेजी से कार्रवाई की। दोनों ने दौड़कर युवती को ट्रेन के नीचे आने से बचाया। सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया।
परिजनों को दी सूचना
पुलिसकर्मियों की इस बहादुरी और सतर्कता की हर जगह सराहना हो रही है। घटना के बाद युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उसका नाम-पता नोट कर परिजनों को सूचित किया गया।
Hemant Bhatt