साहित्य सरोकार : कवयित्री डॉक्टर सलोनी चावला का गज़ल म्यूज़िक एल्बम 15 प्लेटफार्मस पर रिलीज़
⚫ संगीत से सवारा है निवेदिता दत्ता ने
⚫ स्वर दिया है चाँद माथुर ने
⚫ वीडियो एल्बम में डॉ. सलोनी चावला ने किया अभिनय
हरमुद्दा
नईदिल्ली, 11 सितंबर। काव्य शिरोमणि तथा साहित्य शिरोमणि से सम्मानित कवयित्री डॉक्टर सलोनी चावला का ग़ज़ल म्यूज़िक एल्बम 15 प्लेटफार्मस पर समारोह पूर्वक रिलीज़ हुआ।

दर्द भरे गज़ल एन.डी. प्रोडक्शंस की निवेदिता दत्ता द्वारा ग़ज़लों को संगीतबद्ध किया गया है। स्वर दिया है गायक चाँद माथुर ने। उनकी यह गज़ल सोशल मीडिया के 15 ऑडियो और वीडियो प्लेटफार्मस पर रिलीज़ की गई है। नव सरोकार फाउंडेशन द्वारा विमोचन किया गया।
संगीत एवं नृत्य अकादमी में वीडियो भी किया जारी

एसएसएस संगीत और नृत्य अकादमी ने इस ग़ज़ल के वीडियो का भी विमोचन किया। इसमें खुद कवयित्री डॉक्टर सलोनी चावला ने ही अभिनय किया है। श्रोता इस ग़ज़ल अल्बम को बेहद पसंद कर रहे हैं चाहे वह गज़ल के बोल हों, चाहे धुन हो, चाहे गायकी हो। गज़ल बेहद हृदय स्पर्शी महसूस हो रही है। श्रोताओं का कहना है कि जितने खूबसूरत और हृदय स्पर्शी इसके बोल हैं, उतनी ही उम्दा धुन और गायकी है
पेशे से हैं स्वास्थ्य विभाग में डायरेक्टर
पेशे से स्वास्थ्य शिक्षा में डॉक्टरेटर हैं तथा पोषण वैज्ञानिक हैं। कवयित्री, शायरा, गज़ल लेखिका, गीत लेखिका तथा गायिका भी हैं। कशिश काव्य मंच की उपाध्यक्ष हैं। उनके दो यूट्यूब चैनल, 4 एकल प्रकाशित पुस्तकें, अनेकों प्रकाशित संकलन, चार रेडियो स्टेशनों में प्रसारित 11 प्रोग्राम, न्यूज़ पेपर्स और न्यूज़पोर्टल्स में अनगिनत प्रकाशित रचनाएं, कई लाइव यूट्यूब और फेसबुक शोज़ हैं। वह एक अंतरराष्ट्रीय कविता तथा संगीत प्रतियोगिता में पाँच बार न्यायाधीश रह चुकी हैं। कविता प्रतियोगिताओं में कई बार इनाम जीत चुकी हैं और 51 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।
Hemant Bhatt