सामाजिक सरोकार : सेवा गतिविधियों के लिए वरिष्ठों का निसंकोच लेना चाहिए सहयोग
⚫ रतलाम इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की मंडल अध्यक्ष विभा सिंह
⚫ “उड़ान” पत्रिका का विमोचन
हरमुद्दा
रतलाम, 17 दिसंबर। सेवा गतिविधियों के लिए वरिष्ठों का निसंकोच सहयोग लेना चाहिए बड़ी सोच रख कर उसके अनुसार कार्य करें।

यह बात रतलाम इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की मंडल अध्यक्ष विभा सिंह जी-304 की ने कही। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन मंडल अध्यक्ष विभा सिंह, क्लब अध्यक्ष अनीता खमेसरा, सचिव शीतल गादिया एवं पदाधिकारियों ने किया।इनरव्हील प्रार्थना सीमा खंडेलवाल द्वारा की गई। स्वागत नृत्य बाल आश्रम के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
समाज सेवा के लिए किया सम्मान
इस अवसर पर समाज सेवा के लिए नर्स पूर्णिमा शर्मा सम्मान किया गया। साथ ही अर्चना झालानी द्वारा एक बच्ची की स्कूल फीस दी गई। क्लब की नई सदस्य डॉ. सुनीता वाधवानी को पिन लगाकर सदस्यता प्रदान की गई।
“उड़ान” पत्रिका का विमोचन
कार्यक्रम में “उड़ान” पत्रिका का विमोचन पूजा झालानी द्वारा किया गया तथा मंडला अध्यक्ष विभा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।कलीमी कॉलोनी स्थित इनर व्हील गार्डन में इनर व्हील बोर्ड लगा कर ब्रांडिंग की गई। गार्डन में पौधारोपण किया गया। पटेल कॉलोनी स्थित मंदिर में धार्मिक पुस्तकों के लिए लाइब्रेरी हेतु अलमारी प्रदान की गई।
यह थे मौजूद
इस दौरान शीलू मेहता, हेमलता मालपानी, अर्चना झालानी, सीमा बोथरा, अमिता डांगी, सपना खाबिया, सीमा सकलेचा, हेमलता अग्रवाल, इंदु डांगी, ज्योति छजलानी, सारिका पीपाड़ा, शीतल खंडेलवाल, सुनीता जैन, नीता कोठारी, अंजना सोनी आदि मौजूद थे। संचालन टीना सुरेखा व शीला खंडेलवाल ने किया। आभार मनमीन कौर बैद ने माना ।
Hemant Bhatt