खेल सरोकार : बौद्धिक विकास, अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं खेल
⚫ प्राचार्य ऋतेश पंवार ने कहा
⚫ शासकीय हाई स्कूल दंतोदिया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
हरमुद्दा
रतलाम(दन्तोड़िया), 29 दिसंबर। शासकीय हाई स्कूल दन्तोड़िया में 29 दिसंबर से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का संवर्धन करना है।

प्राचार्य ऋतेश पंवार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि यह बौद्धिक विकास, अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी छात्रों से खेलों में सक्रिय भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा दी।

खेलों से होता है शारीरिक विकास
शिक्षिका सीमा खरे ने बताया कि खेलों से बालिकाओं का शारीरिक विकास बेहतर होता है और लंबाई बढ़ाने में मदद मिलती है। खेलों से छात्रों में टीम भावना, अनुशासन और सहयोग की भावना बढ़ती है। शिक्षक वीरेंद्र कैथवास ने कहा कि खेल आयोजन से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर संस्था की सीमा खरे, ईश्वर लाल मालवीय, वीरेंद्र कैथवास, कालू सिंह चौहान, गोपाल शर्मा, बद्रीलाल परमार, कोमल परमार, राजेश मालीवाड और गोपाल भाभर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस की रोमांचक प्रतियोगिताएं और विजेता छात्र-छात्राएं:
चम्मच दौड़ (बालिका वर्ग)
⚫ प्रथम सुमन मकवाना, काजल चौहान।
⚫ द्वितीय जयश्री धानुका, नैना मकवाना।
⚫ तृतीय पायल
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग:
⚫ प्रथम भोला मैदा, द्वितीय उमंग सिंह, तृतीय हार्दिक भाटी
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग:
⚫ प्रथम नैना मकवाना, द्वितीय काजल चौहान, तृतीय जयश्री धानुका
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग):
⚫ प्रथम शिवानी दिया, द्वितीय ऋषिका चौहान
कुर्सी दौड़ बालक वर्ग
⚫ प्रथम भोला मैदा, गोकुल डाबी, द्वितीय रितेश मालवीय
खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग
⚫ विजेता अनिल डोडियार (कक्षा IX), उपविजेता खुशाल रायकवार (कक्षा X)
खो-खो बालिका वर्ग
⚫ विजेता अम्बे ग्रुप (पूनम चौहान, कक्षा IX), उपविजेता – सरस्वती क्लब (अन्तिमबाला लोहार, कक्षा X)
लागोरी (कनिष्ठ वर्ग):
⚫ विजेता: कक्षा X, उपविजेता: कक्षा IX
वरिष्ठ वर्ग 100 मीटर दौड़
⚫ प्रथम अविनाश, द्वितीय निकेश डोडियार, तृतीय सचिन गामड।
अब होगी यह खेल प्रतियोगिता
आगामी दो दिनों में क्रिकेट, कबड्डी, फूटबाल, रस्सा-कस्सी, और अन्य गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा, जिसमें छात्रों की भागीदारी और उत्साह देखने को मिलेगा।
Hemant Bhatt