अद्भुत प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने किया अभिभूत

अद्भुत प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने किया अभिभूत

साई श्री एकेडमी में वार्षिक उत्सव "उत्कर्ष" का हुआ आयोजन

हरमुद्दा
रतलाम, 31 दिसंबर। साई श्री एकेडमी हायर सेकेण्डरी स्कूल का वार्षिक उत्सव "उत्कर्ष" का भव्य आयोजन 80, फीट रोड स्थित विद्यालय प्रांगण में जोश जुनून उत्साह से मनाया गया। विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रस्तुति देकर उपस्थितों को अभिभूत कर दिया।

दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिथि एवं डायरेक्टर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल और विशेष अतिथि रतलाम नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा थीं। दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने सपने, मोबाईल थीम, डांस का भूत, फैमिली, नेवर गिव अप, राईट टू एजुकेशन, प्लेन क्रैश, युग ड्रामा, नारी सशक्तिकरण, चेयर डांस, गो ग्रीन, रेट्रो और स्टेट डांस थीम पर बहुत ही आकर्षण प्रस्तुतियां दी।

महापौर ने किया संस्कार रोपण का आग्रह

मुख्य अतिथि महापौर ने पालकों से बच्चों में संस्कार रोपण पर विशेष आग्रह किया। बच्चों को अपने माता पिता को चरण स्पर्श करने की समझाईश दी। 

विद्यार्थी लेते हैं हर आयोजन में हिस्सा

श्रीमती शर्मा ने कहा कि शहर में होने वाली लगभग सभी प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक और खेलकूद में भी साई श्री एकेडमी के बच्चों की न सिर्फ भागीदारी दिखाई देती है बल्कि हर जगह यहां के छात्र अपनी जीत दर्ज करते है।

बताई संस्था की उपलब्धियां

संस्था डायरेक्टर एवं डिस्ट्रीक CBSC सिटी कोर्डीनेटर डॉ. श्वेता विंचूरकर ने विद्यालय की Annual Report प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के 21 वर्षों की सफलता पर प्रकाश डाला और सत्र 2025-26 की महत्वपूर्ण उपलब्धियों महापौर ट्राफी पर सीनियर गर्ल्स टीम का कन्या, चेतना खेल मेले में भी खो-खो की गर्ल्स और बॉयज टीम का विजेता होना, यूसीमास में फ्लेश कार्ड प्रतियोगिता में आशिया शेख का चैम्पीयन व भूवनेश मित्तल (कक्षा 10वीं) और ईशा साहू (कक्षा 12वी) का जिले की मेरिट में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने का उल्लेख किया।

किया अतिथियों का स्वागत

अतिथियों का स्वागत संस्था के संचालक राकेश देसाई, विनिता देसाई, डायरेक्टर डॉ. श्वेता विंचूरकर, प्राचार्या सुश्री अनिजा सदानंदन, फाल्गुनी देसाई, प्राइमरी इन्चार्ज प्रियंका जोशी ने किया। संचालन भूपेन्द्र बैरागी, सोनिया शर्मा, अवनी जोशी, हिमांशी तिवारी, लक्षिता शर्मा, मुद्रिका मिश्रा, इरा सेक्सन, गतिक साल्वी ने किया। आभार प्रदर्शन प्राचार्या सुश्री अनिजा सदानंदन ने किया।