श्रद्धांजलि : रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन ने दी सुरेश कलमाड़ी को श्रद्धांजलि
हरमुद्दा
रतलाम, 7 जनवरी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया,इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन एवं एशियन एथलेटिक्स के पूर्व अध्य्क्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी के निधन पर रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

रतलाम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित एवं जिला सचिव व मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमानत खान ने कहा खेलों में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके नेतृत्व में कामनवेल्थ, एशियन गेम्स जैसी प्रतियोगिताएँ सफलता पूर्वक भारत मे आयोजित हुई।
हमेशा याद रहेंगे उनके कार्य
रेल मंत्री रहते उन्होंने खिलाड़ियों को रेल किराए में 75 प्रतिशत की छूट प्रदानकी। वे दो बार एशियन एथलेटिक्स के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय थे।खेल जगत उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद रखेगा।
दी श्रद्धांजलि
वेस्ट झोन एथलेटिक्स के चेयरमेंन मुमताज़ खान, मध्यप्रदेश एथलेटिक्स के सचिव ए मुरलीधर ने भी अपने संदेश में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्रवण यादव, इकरार खान, पूरब परवार, रीना चौहान, संगीत तिवारी आदि उपस्थित थे।
Hemant Bhatt