उपलब्धि सरोकार : रतलाम पुलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी आनंद सिंह तोमर लंदन में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में सम्मानित

उपलब्धि सरोकार : रतलाम पुलिस के पूर्व पुलिस अधिकारी आनंद सिंह तोमर लंदन में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान

⚫ यह भारत की मिट्टी का है सम्मान : तोमर

तरनी प्रकाश व्यास
​लंदन/रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम पुलिस विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके पुलिस अधिकारी आनंद सिंह तोमर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (लंदन) में आयोजित राजपूत समाज के एक भव्य अंतरराष्ट्रीय महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव में उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज के प्रति योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


यह समारोह लंदन के साउथ हाल में शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ राजपूत्स एवं महाराणा प्रताप फाउंडेशन (यू.के.) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। 

महाराणा के त्याग पूर्ण जीवन पर डाला प्रकाश

समारोह में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, वीरता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विदेशों में भारतीय संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को जीवंत बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

​सात समंदर पार गूंजा रतलाम का नाम

​विशेष गरिमामयी समारोह में दुनिया भर से राजपूत समाज की जानी-मानी हस्तियों और प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में आनंद सिंह तोमर को उनके सामाजिक योगदान तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिले इस सम्मान से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे रतलाम पुलिस महकमे और उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।

सात समंदर पार मिला यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय

रतलाम के मित्र एवं शुभचिंतक तरनी प्रकाश व्यास ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा सात समंदर पार मिला यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। 

बेहतर कार्य करने वालों की पहचान सीमाओं में नहीं बंधती

राजपूत समाज के वरिष्ठ एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल का कहना है कि तोमर ने विदेश में सम्मानित होकर यह साबित कर दिया है कि बेहतर कार्य करने वालों की पहचान सीमाओं में नहीं बंधती।

भारत की मिट्टी का है सम्मान

​"यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश पुलिस और भारत के खंडवा और रतलाम की उस मिट्टी का है जिसने मुझे हमेशा अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा दी।"

आनंद सिंह तोमर (लंदन में सम्मान प्राप्त करने के बाद)