चुनाव हलचल : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्वाचन में 25.7 प्रतिशत हुआ मतदान, सभापति बनाया प्रीतेश गादिया को

चुनाव हलचल : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्वाचन में 25.7 प्रतिशत हुआ मतदान, सभापति बनाया प्रीतेश गादिया को

उप सभापति सुशील मूणत और कोषाध्यक्ष संजय लूनिया

⚫ 3097 मतदाताओं में से 797 ने किया मतदान

⚫ निर्वाचन के नोडल अधिकारी आशीष उपाध्याय ने की घोषणा

⚫ प्रीतेश गादिया को सर्वाधिक मत मिले 609, सबसे कम अमृत बिन्नी को 42 में

⚫ नायब तहसीलदार, शिक्षक, पटवारी, राजस्व, निरीक्षक ने दी सेवाएं

हरमुद्दा
रतलाम, 25 अगस्त। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रतलाम शाखा के 10 संचालक सदस्यों के लिए 25.7 फीसद मतदान हुआ। चुनाव मैदान में 26 उम्मीदवार थे। सभापति प्रीतेश गादिया, उप सभापति सुशील मूणत और कोषाध्यक्ष संजय लुनिया मनोनीत हुए। 

नोडल अधिकारी आशीष उपाध्याय के आसपास सहयोगी

प्रधानमंत्री शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में दोपहर 1:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो की शाम 4:00 बजे तक चली। इस दौरान 3097 मतदाताओं में से 797 ने मतदान किया। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की मौजूदगी में नोडल अधिकारी आशीष उपाध्याय के निर्देशन में मत पेटियां खोलकर बंडल बनाए गए। तत्पश्चात आठ टेबल पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ। प्रत्येक टेबल पर तीन में शिक्षक कर्मचारियों ने मतगणना कार्य किया, जो कि 8:00 बजे तक चलता रहा। तत्पश्चात सारणीकरण किया गया। नोडल अधिकारी उपाध्याय ने विजेता सदस्यों की घोषणा की। इसके साथ ही किस कितने मत मिले। यह भी बताया। इसके पश्चात समर्थकों ने हार पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। रंग गुलाल लगाए गए। सभी ने खुशियां मनाई।

निर्दलीय ने बनाया पांचवा स्थान

निर्दलीय विजेता दिनेश बरमेचा

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चुनाव में सेवा पैनल के 9 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, वहीं एक सदस्य दिनेश बरमेचा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े और पांचवें स्थान (454 मत) पर अपनी जगह बनाई। यह जीत उन्होंने अपने दम पर हासिल की। किसी पैनल का सहारा नहीं लिया।

सभापति बनाया गादिया को

इसके पश्चात 10 सदस्यों ने मिलकर सभापति प्रीतेश गादिया को बनाया। उप सभापति सुशील मूणत तथा कोषाध्यक्ष संजय लूनिया को मनोनीत किया गया।

किसे मिले कितने मत एक नजर

निर्वाचित 10 सदस्य : दिनेश बरमेचा, डॉक्टर सुलोचना शर्मा, प्रीतेश गादिया, सुशील मूणत, संजय लूनिया, सुनील पारिख, शरद जोशी, अशोक जैन लाला, राजेश रांका, हेमंत मूणत

⚫ अमित नागर 145 

⚫ अमृत बिन्नी 42 

अशोक जैन लाला  366   

⚫ आशीष घोटीकर 111 

⚫ अंकित कटारिया 201 

⚫ चेतन्य शर्मा  90 

दिनेश बरमेचा 454

⚫ नरेन्द्र अग्रवाल 77  

⚫ डॉ. प्रदीप जैन 157 

प्रीतेश गादिया 609 

⚫ मनोज उपाध्याय 141 

⚫ महेंद्र भंडारी 141  

⚫ राकेश पोरवाल 270 

राजेश रांका 417 

⚫ रितेश मेहता 160 

⚫ विकास छाजेड़ 171 

⚫ विजय पोरवाल 317 

⚫ विजय शर्मा 48 

शरद जोशी 474 

सुनील पारिख 407 

⚫ सुनील शर्मा 108 

डॉ. सुलोचना शर्मा 428 

⚫ सुशील उपाध्याय 95 

सुशील मूणत 490 

संजय लुनिया 446 

हेमंत मूणत 463

इन्होंने दी निस्वार्थ सेवाएं

मतदान गणना कार्य में संलग्न शिक्षक कर्मचारी और सामने बैठे प्रत्याशी डॉक्टर प्रदीप जैन सहित अन्य।

मतगणना करते हुए शिक्षक कर्मचारी

मतगणना के बाद मतपेटी जमा करवाने जाते हुए शिक्षक कर्मचारी

कंप्यूटर पर सारणीकरण करने के लिए मौजूद कर्मचारी

श्री उपाध्याय के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में सहायक नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर, रामचन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र सिंह भाटी, तरूण रघुवशी, ज्योति सोनी, विनित त्यागी, मोहित सिंह जाटव,मंजु कटारा, आकाश रलोतिया, विपिन गरडिया गर्डिया, ईश्वरलाल खराडी,  प्रकाश शुक्ला, सुनील कुमार गौड, मोहम्मद अयाज खिलजी, अर्जुन राठौर, मोहित पालीवाल, दीपिका मेहता, निकिता जोशी, निलेश पोरवाल सहित अन्य ने निस्वार्थ सेवाएं दी। मतगणना की 8 टेबल पर शिक्षा विभाग के तीन-तीन शिक्षक कर्मचारी कर्तव्यस्थ रहे।