महिला बीएलओ की दबंगई : सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की शिकायत कर दी अन्य धमकी
⚫ कलेक्टर ने दिया कारण बताओ सूचना पत्र
हरमुद्दा
रतलाम, 19 नवंबर। अपने मतदान केंद्र पर गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य शुरू नहीं करने वाली माया चौहान को कलेक्टर ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। महिला बीएलओ ने दबंगई के चलते बीएलओ सुपरवाइजर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की न केवल शिकायत की अपितु मोबाइल पर अन्य धमकी भी दी।

कलेक्टर मिशा सिंह
कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि सरस्वती शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की सहायक शिक्षिका माया चौहान को विधानसभा क्षेत्र 220 रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 126 का बीएलओ नियुक्त किया है। शिक्षिका चौहान ने मतदान क्षेत्र में गणना पत्रक वितरण का कार्य प्रारंभ नहीं किया। कार्य में कोई प्रगति नजर नहीं आई। जब बीएलओ सुपरवाइजर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने मोबाइल पर संपर्क किया तो उनकी शिकायत करने और अन्य धमकी देने की बात कही।
वरना होगी एक पक्षीय कार्रवाई
कारण बताओ सूचना पत्र में लिखा गया कि कार्य में घोर उदासीनता और लापरवाही बरतने पर क्यों ना कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब तत्काल दीजिए या फिर जो जिम्मेदारी सौपी गई है, उसका तत्काल निर्वहन शुरू कर दिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो तत्काल एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
Hemant Bhatt