सेहत सरोकार : थैलेसीमिया, सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का जारी प्रयास

सेहत सरोकार : थैलेसीमिया, सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का जारी प्रयास

सुविधा में रतलाम डे केयर सेंटर प्रदेश में अग्रणी

हरमुद्दा

रतलाम, 9 मई। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय द्वारा संचालित थैलेसीमिया, सिकल सेल मरीजों के लिए डे केयर सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  डॉ. अरविंद प्रताप सिंह, डॉक्टर आरसी डामोर, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन व जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी , थैलेसीमिया आइकॉन वर्षा पवार ने थैलेसीमिया बच्चों को  बिस्किट एवं मनपसंद  टांफिया देकर कार्यक्रम की शुरुआत की

बताया सुरक्षित रहने का तरीका

थैलेसीमिया आइकॉन वर्षा पवार ने  कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि परिवार सदस्य एवं बच्चों को थैलेसीमिया बीमारी में रक्त का हीमोग्लोबिन ,आयरन लेवल सहित अन्य बातों की जानकारी  देकर सुरक्षित रहने का तरीका बताया।

चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं में होगा विस्तार

कार्यक्रम में मोबाइल पर सिविल सर्जन डॉक्टर सागर ने गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित थैलेसीमिया, सिकल सेल परिवार एवं बच्चों को जिला चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं में और विस्तार की बात बताई और कहां की  वार्ड के बाहर लगाए गए नियमों का सभी पालन करेंगे। दी गई जानकारी से आप अपने बच्चों को डॉक्टर के द्वारा बताए गई बातों का विशेष ध्यान रखें।

डिसेबिलिटी कार्ड भी तत्काल बनाने का कार्य

डॉ आर सी डामोर ने कहा कि वर्षों से थैलेसीमिया बच्चों का इलाज यहां पर किया जा रहा है। उनके लिए आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाती है। इसी के साथ शासन से मिलने वाली योजनाओं में लगने वाले डिसेबिलिटी कार्ड भी तत्काल बनाने का कार्य किया जाता है।

तो फिर रक्त चढ़ाने की नहीं पड़ती जरूर

डॉक्टर अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि शासन द्वारा थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट तेजी से किया जा रहा है, जिससे उन्हें वापस रक्त चढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें शासन का पूरा योगदान मिल रहा है।

इस तैयारी के कारण नहीं होती परिजनों को परेशान

जिला रोगी कल्याण समिति एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने थैलेसीमिया, सिकल सेल के बच्चों के बारे में बताते हुए कहा कि मानव सेवा समिति,  जिला चिकित्सालय एवं डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के सक्रिय सहयोग जिसमें रक्तदान शिविर आयोजन करने वाली संस्थायें, स्वैच्छिक  रक्तदाताओं के नियमित रक्तदान से थैलेसीमिया, सिकलसेल के बच्चों को निशुल्क सुरक्षित एवं तत्काल रक्त आपूर्ति  बिना बदले में दिए मिलने से  परिवारजन को कभी भी परेशानी नहीं होती है। इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक मानव सेवा समिति से 302 यूनिट ,जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से 261 एवं मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से 17 यूनिट रक्त दिया गया।

सुविधा में रतलाम डे केयर सेंटर प्रदेश में अग्रणी

जिला रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष जिलाधीश राजेश बाथम, सिविल सर्जन डॉ. एम एस सागर  के मार्गदर्शन में जिला बाल चिकित्सालय  के सुरक्षित माहौल में रक्त चडाया जा रहा है |इस वार्ड में बच्चों की सुविधा के लिए 10 बेड, एसी, दवाइयां रखने हेतु फ्रिज, मनोरंजन के लिए टेलीविजन, पेनड्राइव, रिकॉर्ड रखने के लिए अलमारी, पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, विशेष प्रशिक्षित सिस्टर द्वारा सेवा दी जा रही है।
जिला चिकित्सालय लेबोरेटरी के माध्यम से हीमोग्लोबिन, फेरिटिन  सहित अनेक प्रकार की जांच भी निशुल्क समय-समय पर की जा रही है।

इनका मिलता है सक्रिय सहयोग

इस पूरी व्यवस्था में सक्रिय सहयोग देने वाले  प्रभारी सिस्टर अलका चौधरी ,अर्चना जोसेफ,  इंचार्ज सिस्टर रानी नेल्सन, रेखा वसुनिया ,सफाई कर्मी बहन रीना काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों का थैलेसीमिया बच्चों व परिवार सदस्य आयशा पिता बिलाल, वर्षा पिता हरि सिंह,  विजय  पिता देपाल, प्रियांशु  पिता सुनील, नमन पिता चंदन द्वारा धन्यवाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक डोसी, दवे परिवार, श्रीमती रक्षा मिश्रा (स्वर्गीय रमाकांत शुक्ला परिवार) ,  स्वर्गीय मोहनलाल काबरा की स्मृति में श्रीमती तृप्ति संजीव काबरा मुंबई,के आर्थिक सहयोग से आवश्यक सामग्री आदि की व्यवस्था  सतत की जा रही है।

19वीं बार रक्तदान करने वाले को किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में  बड़ौदा से आए जयेश सोनी द्वारा  उक्त बीमारी से ग्रस्त बच्चों के लिए  19 वीं बार रक्तदान करने पर मानव सेवा समिति कोषाध्यक्ष राजकुमार सुराणा, डॉक्टर इंदरमल मेहता, रमेश सोनी व गोविंद काकानी की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया|