कुंवर बाई लालन का निधन, हुए नेत्रदान
हरमुद्दा
रतलाम, 24 मार्च। बिबड़ोद ग्राम निवासी कुंवर बाई लालन का मंगलवार को निधन हो गया। पुत्र पौत्र की सहमति के तत्पश्चात नेत्रदान की कार्रवाई हुई।

मानव सेवा समिति के शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कपिल सुराणा एवं परिवार के सदस्य मनीष लालन की प्रेरणा से पुत्र ललित लालन एवं पौत्र नितेश लालन एवं परिवार ने नेत्रदान की सहमति दी। बड़नगर से डॉक्टर ददरवाल की टीम ने आकर नेत्रदान कराया। इस पुनीत कार्य से दो लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान होगी। मानव सेवा समिति ने दिवंगत के श्रद्धांजलि अर्पित की
Hemant Bhatt