मालवा मीडिया फेस्ट : तीसरे दिन के आयोजन का शुभारंभ करेंगे कैबिनेट मंत्री काश्यप
⚫ रविवार को होंगे शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के आयोजन
⚫ पुरस्कार वितरण के साथ शाम को होगा समापन
हरमुद्दा
रतलाम, 11 जनवरी। मालवा मीडिया फेस्ट - 3.0 के तृतीय दिवस में आयोजित होने वाले सत्रों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा किया जाएगा। रविवार के सत्र शिक्षा, साहित्य और संस्कृति से संबंधित होंगे। पुरस्कार वितरण के साथ शाम को आयोजन का समापन होगा।

मालवा मीडिया फेस्ट की अर्चना शर्मा एवं प्रवीणा दवेसर ने बताया कि प्रथम सत्र में विद्यार्थियों के लिए भारत की भव्यता व सौंदर्य पर रील मेकिंग, निबंध, ड्राइंग एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन के बारे में चर्चा करेंगे शिक्षाविद गजेंद्र सिंह राठौर

द्वितीय सत्र में एनबीटी की सीनियर परियोजना अधिकारी नीति यादव जी के द्वारा पीएम ई विद्या के तहत पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन के बारे में चर्चा की जाएगी ही एवं शिक्षाविद गजेंद्र सिंह राठौर के द्वारा साइकिल ऑफ़ ग्रोथ मॉडल पर चर्चा होगी।
पारंपरिक वेशभूषा के फैशन शो का आयोजन
तृतीय सत्र में भारत की भारत की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अबक्का पर नाटय मंचन तथा मालवा से संबंधित संस्कृति एवं परिधान पर फैशन शो आयोजित किया जाएगा।
11 जनवरी : क्रिएटिव आर्ट्स एंड कल्चर
⚫ सुबह 11 से 11:30 बजे तक मीडिया टॉक
स्वस्थ लोकतंत्र में छात्र की भूमिका
⚫ सुबह 11:30 से 1 बजे तक कम्पटीशन
लाइव रील मेकिंग कम्पटीशन
⚫ दोपहर 2 से 2.50 बजे तक Author Talk
हाउ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आर रिशेपिंग बुक कंजम्पशन बाय नीति वर्मा (सीनियर परियोजना अधिकारी)
⚫ दोपहर 2.50 से 3.30 PM Cycle of Growth
गजेंद्र सिंह राठौर, अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् एवं वक्ता, वर्ल्ड स्कूल्स समिट
⚫ दोपहर 3:30 से 4 बजे तक influencers
⚫ शाम 6 से 7 बजे तक थिएटर हिस्टॉरिकल प्ले
"रानी अब्बक्का" - ट्रिब्यूट टू द फियरलेस क्वीन
⚫ शाम 7 बजे से FASHION SHOW
प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन (रील मेकिंग एंड फैशन शो)
Hemant Bhatt