रेलयात्री सरोकार : रतलाम मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित
⚫ वडोदरा मंडल में ब्लॉक
हरमुद्दा
रतलाम, 23 दिसंबर। पश्चिम रेलवे वडोदरा मंडल के वडोदरा यार्ड में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली दो ट्रेने प्रभावित होगी।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 69120 दाहोद वडोदरा मेमू 24 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 छायापुरी रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा छायापुरी से वडोदरा के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 69119 वडोदरा दाहोद मेमू 24 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 तक छायापुरी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा से छायापुरी के मध्य निरस्त रहेगी।
Hemant Bhatt