सामाजिक सरोकार : स्वर्णकार समाज के डॉक्टर, सीए, विभिन्न कला क्षेत्रों में पारंगत कलाकार, वरिष्ठ समाजसेवी का हुआ अभिनन्दन
⚫ श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के बैनर तले आयोजन
⚫ धार्मिक उल्लास के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव
हरमुद्दा
रतलाम, 29 अक्टूबर। श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास, श्री मैढ़ क्षत्रिय मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। आयोजन में प्रतिभावान विद्यार्थियों, कलाकारों, वरिष्ठ समाजसेवी का शाल-श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अभिनन्दन किया गया था।

शहर के जेएमडी पैलेस पर हुए समारोह के मुख्य अतिथि जेएमडी रिसोर्ट के संस्थापक तथा महाराजा अजमीढ़ जी न्यास के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, न्यास के संस्थापक संरक्षक एवं मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल मींडिया, श्यामलाल कड़ेल (पूर्व अध्यक्ष) थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में यातायात डीएसपी आनन्द सोनी, जेएमडी रिसॉर्ट के डॉयरेक्टर तथा भाजपा नेता प्रवीण मींडिया, थाना प्रभारी गायत्री सोनी, राजस्व निरीक्षक ज्योति देवी सोनी थे। श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास के संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जलोतिया, न्यास अध्यक्ष गजाधर जांगलवा, सचिव रमेश सोनी, युवा मंच अध्यक्ष लक्की सोनी (भीम), महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी मींडिया मंचासीन थे।
दीप प्रज्ज्वलन से आयोजन की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां महिषासुर मर्दिनी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का अभिनन्दन न्यास के पदाधिकारियों ने किया।
प्रारंभ में संस्थापक अध्यक्ष नवनीत जालोतिया ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इनका किया अभिनंदन
न्यास ने कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों, डॉक्टर, सीए तथा विभिन्न कला क्षेत्रों में पारंगत कलाकारों का अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. हजारीमल रुणवाल, नन्दकिशोर खत्री, प्रहलाद खेजड़वाल राय साहब, जगदीश सोलीवाल, गट्टूलाल भामा, गोपाल कड़ेल, फकीरचंद ढल्लीवाल, कैलाश रुणवाल (दादाभाई), संतोष सहदेव, राजादेवी धुपड़, राजू देवी रुणवाल, शांति देवी जवड़ा तथा डॉ. अश्विन सोनी, राजेश सोनी (थेवा कला), क्रिस, गौरांग सोनी एवं अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
यह रहे मौजूद

अन्नकूट महोत्सव एवं अभिनंदन समारोह में दिलीप वर्मा, शैलेष जलोतिया, संजय सोलीवाल, अखिलेश सहदेव, संतोष सोनी (सेवानिवृत्ति रेलवे अधिकारी) जगदीश भामा, राजकुमार बेवाल, संजय अग्रोया, मुकेश अग्रोया, भूपेंद्र मंडावरा, राजेश भामा, गोपाल खेजड़वाल, राजेन्द्र अग्रोया, शैलेन्द्र रुणवाल, हेमन्त सारड़ीवाल, संजय मांडन, प्रकाश मींडिया, इंदर सोनी, श्याम सहदेव, राजेश जांगलवा, विजय खजवानिया, लखन कड़ेल, अशोक कड़ेल, मोतीलाल मींडिया , प्रेम नारायण मंडावरा तथा महिला शक्ति रेखा देवी जलोतिया, बरखा देवी मींडिया, रेखा देवी मोसाण, सावित्री देवी मोदरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। संचालन अरविन्द सोनी एवं रमेश सोनी (पत्रकार) ने किया। आभार मुकेश सोनी ने माना।
समाज का अनुकरणीय आयोजन

श्री उपाध्याय विचार व्यक्त करते हुए
समाज के विद्यार्थियों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों का अभिनन्दन करना वास्तव में सराहनीय हैं।
समाज के वरिष्ठ जीवन भर समाज की सेवा में संलग्न रहते हैं। न्यास द्वारा उनका अभिनन्दन किया जाता हैं तो अनुकरणीय संदेश समाजजनों तक पहुंचता है।
⚫ प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष, रतलाम
Hemant Bhatt