सामाजिक सरोकार : जन्मदिन पर मित्रों के साथ 26 यूनिट रक्तदान
⚫ सुमित मोड का किया सम्मान
⚫ रक्तदाताओं को भेंट किए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र
हरमुद्दा
रतलाम, 27 नवंबर। अपने जन्मदिन को दूसरों की खुशियों में परिवर्तित करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने वाले सुमित मोड़ ने लगातार सातवें वर्ष अपने जन्मदिन को मानव सेवा समिति रक्त केंद्र पर अपने मित्रों के साथ 26 यूनिट रक्तदान कर मनाया। मानव सेवा समिति ने श्री मोड का सम्मान किया।
यह जानकारी देते हुए मानव सेवा समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि सुमित मोड़ द्वारा पिछले वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति पर मित्रों के साथ पहुंचकर रक्तदान कर मनाया था। मुख्य अतिथि योगेश शर्मा थे।
पुनीत कार्य को सतत जारी रखने का आह्वान
अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल (रस्सी वाला) ने सुमित मोड मित्र मंडल को मानव सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगातार आयोजित करने पर बधाई देते हुए इस पुनीत कार्य को सतत जारी रखने का आह्वान किया|
इन्होंने किया रक्तदान
जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले सुमित मोड़ के साथ नारायण राठौड़, दौलत सिंह राणावत, नारायण राठौड़, मनोज शर्मा, विशाल पाटीदार,भीमराज गुर्जर, लक्ष्मण डामोर, राजकुमार सिंह , देवेंद्र सिंह सोलंकी, श्लोक व्यास, संतोष कुमार मौर्य, राजेंद्र पाल, दातार सिंह पवार, संदीप शर्मा, निहाल सिंह राणावत, कुंदन सेन, शुभम भट्ट, भावेश लाल, मुकेश चौहान, समंदर सिंह पवार, राजकुमार शाह, विकास जोशी, राजेश डामर, दिलीप सिंह डोडिया, विपुल कुमावत आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विनोद परिहार, संदीप पांडे, राहुल अहिरवार, अंकुर पाटीदार, शुभम मिश्रा, जगदीश मनसुखानी, अरविंद गुर्जर, विपिन पतरे व साथी उपस्थित थे।
मोड हुए सम्मानित
काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी द्वारा सुमित मोड़ को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र किए भेंट
सभी रक्त दाताओं को मानव सेवा समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न मुख्य अतिथि योगेश शर्मा, सुरेश अग्रवाल (अध्यक्ष) वरिष्ठ सदस्य हेमंत मेहता, डॉक्टर इंदरमल मेहता, गोविंद काकानी पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा दिए गए।
Hemant Bhatt