श्रद्धांजलि : कांग्रेस नेता शांतू गवली के पिता पूर्व पार्षद रामचंद्र गवली का निधन

श्रद्धांजलि : कांग्रेस नेता शांतू गवली के पिता पूर्व पार्षद रामचंद्र गवली का निधन

बुधवार को दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

हरमुद्दा
रतलाम, 10 दिसंबर। गवली समाज के वरिष्ठ एवं नगर निगम में पूर्व पार्षद रहे रामचंद्र गवली (रोतेला) का बुधवार सुबह निधन हो गया श्री गवली का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर बाद गवली समाज के मुक्तिधाम अमृत सागर के सामने किया जाएगा। 

धर्मनिष्ठ श्री गवली सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में काफी सक्रिय थे। रतलाम नगर निगम में पार्षद रहे और नगर पालिका में अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला। उनका सामान्य उपचार चल रहा था। बुधवार को ही रुटीन चेकअप के लिए अहमदाबाद जाना था। 

छोड़ गए भरा पूरा परिवार

श्री गवली भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं। परदादा बने श्री गवली हमेशा खुशमिजाज रहते थे। मृदुभाषी, मिलनसार, सभी को साथ लेकर चलने वालों में से थे। 

दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

स्वर्गीय लक्ष्मणजी रोतेला के पुत्र और स्वर्गीय चुन्नीलालजी के छोटे भाई, मुरली के बड़े भाई और मन्नू जी के बड़े पापा, शांतू, गोविंद, श्याम, दिनेश, सुनील, अनिल  के पिताजी,  गोलू, शेखर (मंजू), अनुराग (इलु) ऋषभ, अल्पेश, आयुष, पीयूष , उज्ज्वल, हर्षित और कालू के दादाजी श्री गवली की अंतिम यात्रा गवली मोहल्ले से दोपहर 3 बजे निकलकर गवली समाज के मुक्तिधाम अमृत सागर के यहां पर पहुंचेगी।