कार्रवाई : टाटा हैरियर कार से 140 किलो ग्राम डोडा चुरा जब्त
⚫ 2 लाख 80 हजार का मिला डोडा चूरा
⚫ 20 लाख की कार छोड़कर आरोपी हुए फरार
हरमुद्दा
रतलाम, 31 जनवरी। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस का अभियान के तहत 10040 किलो डोडा चूरा टाटा हैरियर कर से जब्त किया गया है। डोडा चूरा की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए है। आरोपी 20 लाख की कार छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मालवीय द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। 30 जनवरी की रात में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार क्रमांक GJ06PA0016 को रोका गया। वाहन चालक द्वारा बैरिकेट्स तोड़ते हुए कार को मंदसौर की ओर भागकर ले गया। वाहन के संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। चालक द्वारा लसुडिया ईला अंडर ब्रिज के पास कार को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
संलिप्त लोगों पर विवेचना जारी
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जब्त किया गया।
रिंगनोद पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वाहन चालक, वाहन मालिक एवं डोडा चूरा के परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
⚫ डोडा चूरा : 07 बोरों में कुल 140 किलोग्राम।
⚫ अनुमानित। कीमत : ₹2,80,000/-।
⚫ टाटा हैरियर कार (सफेद रंग) क्रमांक – GJ06PA0016 अनुमानित कीमत : 20 लाख
Hemant Bhatt