होटल में हरकत : देह व्यापार में पुलिस ने की छापा मार करवाई, होटल संचालक प्रदीप मिश्रा को किया गिरफ्तार

होटल में हरकत : देह व्यापार में पुलिस ने की छापा मार करवाई, होटल संचालक प्रदीप मिश्रा को किया गिरफ्तार

तीन युवतियां सहित और एक ग्राहक भी गिरफ्तार

⚫ मिश्रा के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध

⚫ होटल का रजिस्टर, ठहरने वालों का रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त

हरमुद्दा
जबलपुर, 19 जून। होटल वेलवेट इन में देह व्यापार चलने की सूचना मिलने पर लार्डगंज और महिला थाना पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात विजय नगर स्थित होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों से ग्राहक और तीन युवतियों सहित होटल संचालक प्रदीप मिश्रा को गिरफ्तार किया है। मिश्रा के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं होटल का रजिस्टर, ठहरने वालों का रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

बता दें कि होटल में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी। बुधवार को लार्डगंज थाना के दल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। पुलिस कर्मी जैसे ही होटल के अंदर पहुंचे, वहां स्टाफ इधर-उधर भागने लगा। पुलिस ने होटल के कमरों की जांच शुरू किया तो पहले रोकने का प्रयास किया।

मिले आपत्तिजनक स्थिति

जांच के दौरान एक-एक कर कमरे के दरवाजे खुलवाएं तो वहां एक कमरे में दो युवतियां मिली। एक अन्य कमरे में जीवन पांडे नाम का युवक एक युवती के साथ मिला। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे।

युवतियों से चल रही पूछताछ

मौके से होटल प्रबंधक प्रदीप मिश्रा, ग्रहक जीवन पांडे और तीन युवतियों को पकड़ा गया। पकड़ी गई युवतियों की आयु 22 से 30 वर्ष के मध्य है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

अनैतिक गतिविधियों का संचालन काफी समय से

पुलिस को आरंभिक छानबीन में पता चला है कि होटल में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा था।आरोपित प्रबंधन होटल पहुंचने वाले पुरुषों को युवतियों के फोटो दिखाता था। उनके द्वारा पसंद की गई युवती के आधार पर मूल्य तय होता था।

अन्य प्रदेशों से आती थी युवतियां

छानबीन में पता चला है कि होटल में दूसरों और प्रदेशों की युवतियां भी आती-जाती रहती थीं। किसी भी युवती को ज्यादा दिनों तक रोककर नहीं रखा जाता था। युवतियों को ठहरने का प्रबंधन होटल के ही अलग कमरे में होता था। यहां पहचान छिपाकर भी ग्रहकों को ठहरने के लिए कमरा दिया जाता था। पुलिस ने सारा रिकार्ड भी जब्त किया है।