खेल सरोकार : एमर्स शूटिंग एकेडमी रतलाम के शूटरों ने जीते 6 स्वर्ण पदक
हरमुद्दा
रतलाम, 18 जून। रतलाम में जिला स्तरीय 6 टी शूटिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। एमर्स शूटिंग एकेडमी पर प्रशिक्षण ले रहे 4 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर 6 स्वर्ण पदक जीते।

सैलाना रोड स्थित संस्था के संचालक एवं कोच भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया ने हरमुद्दा कोबताया कि इस प्रतिस्पर्धा में रतलाम जिले के कुल 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भव्या जाट ने पीप साइट रायफल एन आर महिला सब यूथ एवं यूथ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर 2 स्वर्ण पदक, साहित्य प्रताप सिंह सोनगरा ने पीप साइट रायफल एन आर यूथ व जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर 2 स्वर्ण पदक, ओपन साइट में अनिरुद्धराज सिंह सोलंकी ने 1 स्वर्ण पदक एवं श्रृष्टिराज सिंह चौहान ने 1 स्वर्ण पदक जीते हैं।
की उज्जवल भविष्य की कामना
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया (भारतीय सेना से रिटायर्ड मानद सूबेदार मेजर ) ने हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Hemant Bhatt