हिन्दी दिवस पर जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता 14 सितंबर को

हिन्दी दिवस पर जिला स्तरीय लोकगीत प्रतियोगिता 14 सितंबर को

विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

हरमुद्दा
रतलाम, 29 अगस्त। स्व. पं. अरुण भार्गव हिन्दी प्रचार-प्रसार समिति, रतलाम द्वारा हिन्दी दिवस 14 सितम्बर को विद्यार्थियों के लिए लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

समिति के मनीष यादव ने बताया कि विद्यार्थियों में लोक संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रति प्रेम की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन किया जा रहा है। इस लोकगीत प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता में सम्मिलित होना चाहते हैं वे अपनी संस्था के पत्र के साथ 14 सितम्बर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागोद रोड़, रतलाम के सभा कक्ष में प्रातः 11.30 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं। प्रतियोगी चाहें तो अपने वाद्य यंत्रों का भी प्रयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नं. 9343428638 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विजेता प्रतियोगियों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन में शामिल होने का आह्वान

प्रतियोगिता को सफल बनाने व हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगियों और हिन्दी प्रेमियों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की आह्वान आयोजकों एवं समिति के जिम्मेदारों ने किया है।