सामाजिक सरोकार : जिला अभिभाषक संघ ने न्यायमूर्ति का किया भव्य अभिनंदन

सामाजिक सरोकार : जिला अभिभाषक संघ ने न्यायमूर्ति का किया भव्य अभिनंदन

यह सम्मान है अद्वितीय : न्यायमूर्ति गुप्ता

हरमुद्दा
रतलाम, 29 अगस्त। जिला अभिभाषक संघ रतलाम द्वारा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ के न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता साहब का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। अभिभाषक संघ द्वारा न्यायमूर्ति को शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

किया न्यायमूर्ति का स्वागत

अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों द्वारा न्यायमूर्ति गुप्ता एवं विशेष सत्र न्यायाधीश चुणावत का स्वागत अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव चेतन केलवा, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सहसचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार, पुस्तकालय सचिव सुनीता वासनवाल सैलाना अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद मुरेरा, पूर्व अध्यक्ष के एल राठौर,सचिव निमित्त व्यास जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी सदस्य भूपेन्द्र सिंह पंवार, अनिल वर्मा, सतीष वर्मा,यश कैथवास, सौमेश वर्मा, रीना चौहान, दिव्या शर्मा, अरविंद बैरागी, चिकित्सा समिति के सुनील पारिख, ईश्वर बोराना, वित्त समिति के नरेन्द्र सिंह, रेखा सांकला, अन्ना राणा आदि अधिवक्तागण ने किया।संचालन संघ सचिव चेतन केलवा ने किया। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुनील जैन ने किया।

 यह रतलाम का सौभाग्य

श्री कालिका माता की पावन धरा रतलाम का यह सौभाग्य है कि यहाँ पूर्व में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ रहे राजेश कुमार गुप्ता साहब वर्तमान में ग्वालियर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के पद पर आसीन हैं और आज उनका सम्मान करने का अवसर हम सभी को मिला है।

राकेश शर्मा, अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ

यह सम्मान है अद्वितीय

रतलाम अभिभाषक संघ ने जो आज उनका सम्मान किया है, वह अद्वितीय है। अपने रतलाम कार्यकाल की यादें ताजा करते हुए रतलाम अभिभाषक संघ की प्रशंसा की और सभी अधिवक्ताओं का आभार माना।

रामजी गुप्ता, न्यायमूर्ति ग्वालियर