हत्या या आत्महत्या : सुबह 4 बजे मां बेटी को लेकर कूद गई कुएं में, हुई मौत

हत्या या आत्महत्या : सुबह 4 बजे मां बेटी को लेकर कूद गई कुएं में, हुई मौत

2 दिन पहले पति ने छत से कूद कर कर ली थी आत्महत्या

⚫ भाई ने लगाया ननद पर हत्या का आरोप

⚫ पिता का कहना दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

⚫ पुलिस कर रही दोनों एंगल से जांच

हरमुद्दा
दमोह 23 जुलाई। बुधवार को सुबह अपनी छोटी सी बेटी को लेकर मां कुएं में कूद गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों के शव निकले और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। 2 दिन पहले ही महिला के पति ने छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले पथरिया थाना क्षेत्र के गांव सजियाहार में बुधवार सुबह तकरीबन 4 बजे सीमा पटेल पति निहाल पटेल अपनी छोटी बेटी अंशु को लेकर कुएं में कूद गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस में कुएं से दोनों के शव निकले और पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए।

निहाल पटेल ने की आत्महत्या 2 दिन पहले ही

गांव के समृद्ध किसान के रूप में शुमार रखने वाले निहाल पटेल ने दो दिन पहले ही घर की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। गांव में सरपंच पद का चुनाव भी लड़ा था मगर हार गए थे। 

भाई का आरोप ननद की बहन की हत्या

सीमा के भाई धीरेंद्र ने बताया कि मैं बहन के ससुराल में ही था। मंगलवार की रात को खाना खाकर में दूसरे कमरे में सोया था, तभी सुबह 4 बजे के बाद बहन की ननंद मुझे उठाने आई और बताया कि भाभी ने छोटी भतीजी अंशु के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। जबकि घर में सभी सो रहे थे। मुझे पूरा विश्वास है की ननद ने ही बहन और भांजी की हत्या करके कुएं में फेंका है। 

दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित

इधर पिता का कहना है कि ससुराल वाले बेटी सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 5 साल पहले जब विवाह हुआ था, तब 10 लख रुपए दिए थे। उसके बाद कुछ दिन पहले ही ₹500000 और दिए थे। इसके बावजूद वे प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस कर रही दोनों एंगल से जांच

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मां और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनों एंगल से जांच की जा रही है कि हत्या करके शव कुएं में फेके गए हैं या फिर आत्महत्या की गई है। रिपोर्ट के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।