सामाजिक सरोकार : भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन से जगमगाया अम्बेडकर सर्कल

सामाजिक सरोकार : भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन से जगमगाया अम्बेडकर सर्कल

केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दीप प्रज्वलन का शुभारंभ  

हरमुद्दा
रतलाम, 13 अप्रैल। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा ने सोमवार  को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने दीप जलाकर किया।


केबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने सबको अंबेडकर जयंती की शुभकामनाए दी। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा द्वारा सभी जिलों मे दीप प्रज्वलन किया गया है। महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर एवं इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा ने भी डॉ. अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांघी, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, सहित प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,एम.आई.सी सदस्य व पार्षदगण सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।