अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ( विधि प्रकोष्ठ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने यादव
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ( विधि प्रकोष्ठ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने यादव
हरमुद्दा
रतलाम, 30 अगस्त। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ( विधि प्रकोष्ठ) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिभाषक श्रवण कुमार यादव को दी गई है।
समाज के सचिव राजेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश यादव दादा एवं प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह यादव के आदेश अनुसार महासभा के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र यादव उपमहाअधिवक्ता उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर की एवं सुभाष यादव संभाग अध्यक्ष की अनुशंसा पर श्री यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की विधि प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर भोपाल में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मनोनीत किया गया।
रतलाम समाज के 2013 से निर्विरोध जिला अध्यक्ष
समाज कोषाध्यक्ष श्री राम यादव ने बताया कि श्री यादव रतलाम समाज के 2013 से निर्विरोध जिला अध्यक्ष भी हैं। समाज प्रवक्ता हरीश यादव ने बताया कि श्री यादव के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने से रतलाम जिले को बहुत बड़ा प्रतिनिधि मिला है। मध्य प्रदेश स्तर पर विधि प्रकोष्ठ पर समाज को एक अच्छे मुकाम पर पहुंचाएंगे।
नियुक्ति पर हर्ष
श्री यादव की इस नियुक्ति पर प्रदेश प्रधान महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, देवास जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव, नीमच जिला अध्यक्ष सुमित अहीर, धार जिला अध्यक्ष सुशील यादव, हाई कोर्ट खंडपीठ इंदौर के अध्यक्ष मनीष यादव, हाई कोर्ट एडवोकेट कन्हैयालाल यादव, इंदौर, संतोष यादव हाई कोर्ट एडवोकेट जबलपुर एवं रतलाम की महिला एवं पुरुष कार्यकारी द्वारा श्री यादव की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।
Hemant Bhatt