कलेक्टर का कड़ा रुख : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का बंद कमरों में नहीं, धरातल पर संतुष्टिपूर्वक करें निराकरण
⚫ शहर में चार्जिंग स्टेशन की प्रक्रिया तेज करें नगर निगम
⚫ सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो संतुष्टिपूर्वक निराकरण
हरमुद्दा
रतलाम, 13 जुलाई। जिले के विकास को गति देने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कलेक्टर मिशा सिंह ने कड़े तेवर दिखाए हैं। अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी। कलेक्टर ने कहा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का बंद कमरों में नहीं, धरातल पर संतुष्टिपूर्वक हो निराकरण। नगर निगम को शहर में चार्जिंग स्टेशन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चेतावनी दी।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों को जिले का विजन डॉक्यूमेंट एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने साफ किया कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सीएम हेल्पलाइन की पेंडेंसी पर नाराजगी, दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण सिर्फ कागजों पर न हो, बल्कि आवेदक की संतुष्टि और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।
सामाजिक न्याय विभाग
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर संतोषजनक जवाब दिया जाए। बजट की कमी के कारण यदि कोई मामला अटका है, तो समय पर मांग भेजकर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाएं और शिकायत बंद करें।
स्वास्थ्य विभाग
रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किए जा सकने वाले सभी भुगतानों को तत्काल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मेडिकल कॉलेज से संबंधित प्रसूति सहायता न मिलने की शिकायतों पर त्वरित एक्शन लेने को कहा गया।
विशेष अभियान
जिन विभागों में शिकायतें लंबे समय से अटकी हैं, उन्हें एक विशेष अभियान चलाकर पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म करने की हिदायत दी गई है।
शहर में बढ़ेंगे चार्जिंग स्टेशन, ई-व्हीकल्स को मिलेगा बढ़ावा
शहर में बढ़ेंगे चार्जिंग स्टेशन, ई-व्हीकल्स को मिलेगा बढ़ावा
पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम को शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
यह थे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, नगर निगम आयुक्त अनिल भाना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के आला अधिकारी मौजूद रहे।
Hemant Bhatt