धर्म संस्कृति : सिद्ध तीर्थ बरवड़ में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना के लिए यज्ञ आरंभ
⚫ गुरुवार को होगी प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या
⚫ यज्ञाचार्य दुर्गाशंकर ओझा और 11 भूदेवों द्वारा देव पूजन हेमाद्री स्नान
हरमुद्दा
रतलाम, 26 नवंबर। बुधवार को यज्ञ शुभारंभ के साथ ही सिद्ध तीर्थ श्री बरवड़ हनुमान जी मंदिर पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव शुरू हो गया। 27 नवंबर को रात्रि 8 बजे देवास के प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या होगी।

मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम हेमाद्री स्नान कर देव पूजन किया गया। इसके बाद यज्ञाचार्य पं दुर्गाशंकर ओझा और 11 भूदेवों के मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ आरंभ हुआ।
यह है यज्ञ के यजमान

यज्ञ में यजमान संध्या-चंद्रप्रकाश सारड़ा, निकिता-संजय अग्रवाल, गायत्री-रमेश मित्तल, लक्ष्मी-महेश अग्रवाल ने आहूतियां दी। शाम 4 बजे आरती के बाद यज्ञ को विश्राम दिया गया।
प्रतिदिन होंगे धार्मिक आयोजन
महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरूवार शाम को प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। 28 नवंबर को शाम 4 बजे महलवाडा से महोत्सव में शामिल होने के लिए शहर वासियों को आमंत्रण देने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल आह्वान रैली निकलेगी। श्री बरवड़ हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया हैं।
Hemant Bhatt