जागे जिम्मेदार : शहरी सीमा अंतर्गत अनाधिकृत रूप से संचालित गोडाउन, भंडारण गृह की होगी जांच

जागे जिम्मेदार : शहरी सीमा अंतर्गत अनाधिकृत रूप से संचालित गोडाउन, भंडारण गृह की होगी जांच

जांच के लिए दल गठित

⚫ दल में रहेंगे पांच सदस्य

हरमुद्दा
रतलाम 12 दिसंबर। घनी आबादी में हुई आगजनी की घटना के बाद जिम्मेदार जाग गए हैं। शहरी सीमा अंतर्गत अनाधिकृत रूप से संचालित गोडाउन और भंडारण गृह की जांच के लिए कलेक्टर मिशा सिंह ने एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दल का गठन किया है। घटना की रोकथाम के लिए दल कार्य योजना प्रस्तुत करेगा।

विगत 11 दिसंबर को शहर में कबाड गोडाउन में घटित आगजनी की घटना के मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर  सिंह ने एडीएम डॉ. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय दल का गठन किया है। दल मे आयुक्त नगर पालिका निगम रतलाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहर रतलाम, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश रतलाम, सहायक यंत्री म.प्र. प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड उज्जैन को सदस्य बनाया गया है। 

घटना की रोकथाम के लिए बनेगी कार्य योजना 

गठित दल शहरी सीमा अंतर्गत अनाधिकृत रूप से संचालित गोडाउन, भंडारण केन्द्रो को सूचीबद्ध करते हुए, आगामी भविष्य में पुनः इस प्रकार की घटना की रोकथाम के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करेगा।