सामाजिक सरोकार : श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को  अनुवादक की मदद से बताए गए समाधान

सामाजिक सरोकार : श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को  अनुवादक की मदद से बताए गए समाधान

एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर
             
⚫ जिले के 67 से अधिक व्यक्तियों ने की सहभागिता

⚫ दिव्यांगजन पेंशन पर भी हुई चर्चा

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जून। श्रवण एवं वाक बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेशव्यापी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। रतलाम जिले के समस्त ऐसे 67 से अधिक व्यक्तियों ने संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहभागिता की गई। अनुवादक की मदद से समाधान बताए गए।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय एवं प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश रवीन्द्र प्रताप चुण्डावत की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया।

वक्ताओं ने दी जानकारी

शिविर का ऑनलाइन शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति विवेक रूसिया के करकमलों से प्रातः 10ः30 बजे किया गया। प्रातः 10ः30 बजे से सायं 05ः00 बजे तक संचालित किया गया। जिसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन दिये जिसमें सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों द्वारा अनुवाद किया गया।  मध्य प्रदेश ऐसा प्रथम राज्य होगा जो कि श्रवण एवं वाक् विशेष व्यक्तियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। रतलाम जिले के समस्त ऐसे 67 से अधिक व्यक्तियों ने संपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सहभागिता की गई। 

अनुवादक की मदद से बताए गए समाधान

उनके जीवन उत्पन्न होने वाली कोई भी बाधाओें और समस्याओं को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम नीरज पवैया द्वारा सुना और उनकी समाधान भी अनुवादक की मदद से बताए गए। 

दिव्यांगजन पेंशन पर भी हुई चर्चा

खासकर आज के कार्यक्रम में उपस्थितजन को मिलने वाली दिव्यांगजन पेंशन एवं 100 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाण पत्र संबंधी चर्चा की गई। कुछ ऐसे व्यक्ति भी उपस्थित हुए जिनको पेंशन प्राप्त नहीं हो रही है और कुछ के दिव्यांगता के प्रमाणपत्र भी नहीं है। इस संबंध में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं सिविल सर्जन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से भी संपर्क कर उनको निर्देशित किया गया साथ ही इन व्यक्तियों के दस्तावेज प्राप्त होने पर पत्राचार भी किया जाएगा।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना भारती कतरोलिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश अनुपम तिवारी, न्यायाधीश अरूण सिंह ठाकुर, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, चीफ एलएडीसीएस, अभय शर्मा एवं अन्य एलएडीसी अधिवक्ता एवं स्टॉफ, कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेंटियर्स, जिला प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित थे।